जीआरपी ने अवैध मोबाइल के साथ एक को किया गिरफ्तार

जीआरपी ने अवैध मोबाइल के साथ एक को किया गिरफ्तार

तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी
वाराणसी। अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी, पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग प्रयागराज प्रशान्त वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी प्रभात सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्मो व सरकुलेटिंग एरिया में चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं अपराधियों/वारण्टियों की गिरफ्तारी व बरामदगी अवैध तस्करी एवं श्रावण मास मेला के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर के निर्देशन में उ0नि0 आनन्द कुमार थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी, मय हमराह हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार, हे0का0 सुरेश यादव के साथ नये फुटओवर ब्रिज के पास प्लेटफार्म नम्बर 1 पर आरपीएफ पोस्ट के रोहित कुमार व सीआईबी के राजकुमार को साथ में लेकर चेकिंग करते हुये प्लेटफार्म नम्बर 1 पर पूर्वी छोर काशी के तरफ स्टेशन नाम पट्टीका के पास एक व्यक्ति दिखाई दिया। हम पुलिस वालों को अपने तरफ आते देख सकपकाकर भागना चाहा जिससे अपराध का शक होने पर हम पुलिस वालों ने दबिश देकर घेरकर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार युवक शिवशंकर पुत्र राजधर निवासी बड़े बगीचा थाना विन्ध्याचल जनपद मिर्जापुर है जिसके पास से एक मोबाइल बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियोगों में धारा 317(2) की बढ़ोत्तरी किया गया एवं अभियुक्त को मोके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शिवशंकर उपरोक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम द्वारा मय चोरी के माल के साथ नियमानुसार कार्यवाही करते हुए थाना हाजा लाकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही करते हुये अभियुक्त को चालान न्यायालय रवाना किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA