आपसी कलह भूलाकर साथ रहने को हुये राजी
तेजस टूडे ब्यूरो
अश्वनी सैनी
उन्नाव। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में रविवार को जनपद के सभी थानों में स्थित महिला हेल्प डेस्क में पति-पत्नी के विवादित जोड़ों को बुलाया गया। परिवार परामर्शदाताओं एवं महिला हेल्प डेस्क की टीम द्वारा उनकी काउंसलिंग करते हुए उनके बीच उपजे विवाद को खत्म कराकर परिवार को टूटने से बचाया।
इसके बाद 20 जोड़ों की विदाई कर दी गयी। महिला थाना से 6, सदर कोतवाली व गंगा घाट से 3-3, बांगरमऊ, औरास व बारा सगवर से 2-2, फतेहपुर चौरासी व हसनगंज से 1-1 जोड़े को बिना विवाद साथ रहने के वादे के साथ विदा किया गया। इस पुनीत कार्य में डा. आशीष श्रीवास्तव प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र समिति एवं सलाहकारों में शिल्पी श्रीवास्तव, डा. अबसार अली, डा. सगीर अहमद तथा पुलिस टीम में सदर कोतवाल अवनीश सिंह, प्रभारी निरीक्षक महिला हेल्प डेस्क संतोष कुमारी सिंह, महिला थाना प्रभारी रेखा सिंह, उपनिरीक्षक अनिल सिंह, महिला आरक्षीगण सोनम, पूजा चौधरी, नीलम यादव, प्राची चौहान, स्वेता, अल्का यादव, शीलू पाल, दीपा सिंह सेविका का विशेष योगदान रहा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














