गोण्डा मेडिकल कालेज का हाल बेहाल
वार्डों में घूमते हैं कुत्ते तो गेट के पास है गन्दगी का अम्बार
तेजस टूडे ब्यूरो
मुसैब अख्तर
गोण्डा। जिले के बहुप्रतीक्षित राजकीय मेडिकल कॉलेज की हालत इन दिनों चिंताजनक बनी हुई है। इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को न सिर्फ अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि परिसर की साफ-सफाई और सुरक्षा को लेकर भी गंभीर लापरवाही सामने आ रही है। मेडिकल कॉलेज के वार्डों में आवारा कुत्तों का बेरोकटोक आना-जाना जारी है। तीमारदारों ने बताया कि कई बार छोटे बच्चों और मरीजों के लिए खतरा बन चुके ये कुत्ते बेधड़क वार्डों में घूमते नजर आते हैं लेकिन अस्पताल प्रशासन पूरी तरह से मौन है।
इतना ही नहीं, मेडिकल कॉलेज के इंट्री गेट के पास गंदगी का जमावड़ा बना हुआ है। जगह-जगह कूड़े के ढेर, बदबू और नालियों में जमी गंदगी प्रशासनिक उदासीनता को उजागर कर रही है।
साफ-सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है जिससे स्वच्छ भारत अभियान की खुली धज्जियां उड़ती दिख रही हैं। स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन से जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की है, अन्यथा वे जिला प्रशासन से शिकायत करने को मजबूर होंगे। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी कब जागते हैं? और गोंडा मेडिकल कॉलेज को बदहाली से कब राहत मिलती है?
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














