नवांकुरों को प्रथम आगमन पर वितरित किये गए अभिनंदन पत्र
नवांकुरों को प्रथम आगमन पर वितरित किये गए अभिनंदन पत्र
जय प्रकाश तिवारी
इंदौर, मध्यप्रदेश। संस्था विद्यांजलि भारत मंच इंदौर एवं टीम उड़ान के माध्यम से घरो में छिपी साहित्य व कला से जुडी प्रतिभाओं को निस्वार्थ भाव से स्वतंत्र मंच और सम्मान प्रदान किया जा रहा है,
इसी उद्देश्य से चाय बडीस कैफे गोपुर चौराहे पर सरस काव्यगोष्ठी आयोजित की गई। संस्था के प्रमुख कवि दामोदर विरमाल ने बताया की उक्त आयोजन में पंजीकृत 50 सदस्यों ने काव्यपाठ किया जिसमे मुख्य रूप से अतुल दवे, सुनिल कुमार वर्मा मुसाफिर, संतोष त्रिपाठी, बीएल सिसोदिया, सुनिल रघुवंशी सिपाही, राहुल मिश्रा, यश कौशल, युवराज शर्मा, रामेश्वर पाल आरती पंवार, अंशुक रंगहीन, रोशन रोहित, संजय नाजान, शिशीर देसाई, मनोज दूबे, सरफराज भारतीय, वसीम हिन्दुस्तानी, गोपाल मनहर, विकास शुक्ला, संध्या मिश्रा, दामोदर विरमाल, जितेन्द्र शिवहरे, हेमंत कुमार व्यास, विनीता सिंह चौहान, विनोद सोनगीर, बृजमोहन शर्मा बृज, मनोहरलाल सोनी बाबा, हरीश साथी, मिनाक्षी यादव, प्रवीण गोस्वामी, आदि कविगण शामिल हुए, निर्णायक मंडल के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार श्री सुनील कुमार वर्मा मुसाफिर एवं श्री संतोष कुमार त्रिपाठी शामिल हुए एवं संस्था की नियमावली अनुसार आगामी विराट कवि सम्मलेन हेतु श्रेष्ठ 5 कवियों का चयन किया।
अंत में संस्थापक मंडल द्वारा संस्था के आयोजन में सक्रिय रहने एवं निस्वार्थ भाव से सहयोग हेतु लेखिका आरती पंवार को इंदौर जिला समन्वयक (महिला इकाई) नियुक्त किया गया। इंदौर जिला समन्वयक श्री जितेंद्र शिवहरे द्वारा आभार व्यक्त किया गया, श्रेष्ठ संचालन युवा कवि विकास शुक्ला द्वारा किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।