HomeSitapurबीडीओ की कमीशनबाजी से ग्रसित हैं इस ब्लाक की ग्रामसभाएं

बीडीओ की कमीशनबाजी से ग्रसित हैं इस ब्लाक की ग्रामसभाएं

बीडीओ की कमीशनबाजी से ग्रसित हैं इस ब्लाक की ग्रामसभाएं

विशाल रस्तोगी
सीतापुर। एलिया ब्लाक में विकास कार्यों में एक ऐसा घोटालों का तिलिस्म बिछा हुआ है जो खंड विकास अधिकारी की आमदनी का मुख्य स्रोत बन गया है। क्षेत्र में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय खंड विकास अधिकारी ही बने हुए हैं क्षेत्र और ब्लाक परिसर में जो चर्चाएं चल रही हैं, उससे यही प्रतीत होता है कि एलिया ब्लाक में कमीशनबाजी का आधार ही खंड विकास अधिकारी बने हुए हैं, क्योंकि जब एक जिम्मेदार पद पर तैनात हैं, उसके बाद भी उन पर कमीशनबाजी के आरोप लग रहे हैं तो क्या यह माना जाना उचित नहीं होगा कि कमीशनबाजी की जड़ों की शुरुआत ही खंड विकास अधिकारी द्वारा हुई है। जब जिम्मेदार अधिकारी ही कमीशनबाजी में संलिप्त होंगे तो प्रधान एवं सचिव का ईमानदार होना कैसे माना जा सकता है?

बीडीओ की कमीशनबाजी से ग्रसित हैं इस ब्लाक की ग्रामसभाएं

शासन व प्रशासन की मंशा है कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचे लेकिन एलिया ब्लाक में योजनाएं बस कमीशनबाजी और फाइलों में दबकर रह गई है। जनता विकास से कोसों दूर है। विकास के नाम पर जनता को सिर्फ झुनझुना थमाया जा रहा है। घोटालेबाजी और कमीशनबाजी का यह खेल खंड विकास अधिकारी द्वारा ही खेला जा रहा है। ऐसा सूत्रों का दावा है कि कमीशनबाजी के खेल में सुविधा शुल्क निजी हैण्डों के माध्यम से लिया जा रहा है। एलिया ब्लाक में घोटालेबाजी की जड़ें गहराई तक अपने पैर पसार चुकी हैं, क्योंकि जब जिम्मेदार अधिकारी ही कमीशनबाजी के खेल में शामिल होंगे तो विकास कार्यों का सही होना कैसे कहा जाय? सूत्रों के मुताबिक खंड विकास अधिकारी सचिव प्रधानों से विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर कमीशनबाजी करते हैं। जब खंड विकास अधिकारी की जेब का वजन बढ़ जाता है तब विकास कार्य दौड़ने लगता है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read