Homeम​​थुरामथुरा की ग्राम पंचायत बन रही है माडल: रजनीश

मथुरा की ग्राम पंचायत बन रही है माडल: रजनीश

मथुरा की ग्राम पंचायत बन रही है माडल: रजनीश

आरके धनगर
मथुरा। जनपद में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों का रजनीश शर्मा कंसल्टेंट एमआईएस भारत सरकार द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है जिसके अंतर्गत जनपद की आधा दर्जन ग्राम पंचायत नगला चंद्रभान,कुरकुंडा, भहाई बलदेव में महावन बांगर, अवैरनी राया में कारब का निरीक्षण किया गया। जिसमें उनके द्वारा ओ डी एफ अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण व गांव को खुले से शौच मुक्त होने की स्थिति जा जायजा लिया गया तथा ग्राम पंचायत मे ओ डी एफ प्लस के अंतर्गत कराए गए कार्य आरसी सेंटर निर्माण, वर्मी कंपोस्ट पिट, शोक पेट, फिल्टर चैंबर, तालाब सुंदरीकरण, मेंस्ट्रूअल हाइजीन हेतु इंसीनरेटर आदि चीजों का निरीक्षण किया गया, साथ ही उनके द्वारा सामुदायिक शौचालय, पंचायत घर, खेल मैदान, अंत्येष्टि स्थल ओपन जिम व पंचायत घर से दी जाने वाली सुविधायों का भी जायजा लिया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी किरण चौधरी ने बताया कि ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत कार्य तेजी से चल रहे हैं, ई-रिक्शा डोर टू डोर कूड़ा इकट्ठा करने में लगाया गया है। गांव अब खुले में शौच से मुक्त हैं। अब गीला और सूखे कचरे का व्यवस्थित निपटान करना है, इस दिशा में स्वच्छ भारत मिशन द्वितीय चरण में ग्राम पंचायत आगे बढ़ रही है। वही केंद्र सरकार से आए रजनीश शर्मा कंसलटेंट एमआईएस भारत सरकार द्वारा पंचायती राज विभाग मथुरा द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। तथा ग्रामीण से बातचीत करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र को साफ सुथरा रखना सरकार के साथ-साथ हम सभी की जिम्मेदारी है यदि हम अपने संपूर्ण गांव को ही अपना घर समझेंगे तो हमें स्वच्छता में नंबर वन बनने से कोई नहीं रोक सकता।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read