स्वच्छ भारत अभियान के मिशन को सलोन नगर पंचायत के जिम्मेदार लगा रहे पलीता
अनुभव शुक्ला
सलोन, रायबरेली। सरकार के स्वच्छ भारत अभियान के मिशन को कोई और नहीं बल्कि सलोन नगर पंचायत के जिम्मेदार ही पलीता लगा रहे हैं हाल ही में कुछ माह पूर्व हुए नगर पंचायत के चुनाव में भले ही सलोन नगर पंचायत की जनता ने नए नगर पंचायत अध्यक्ष को चुन लिया हो किंतु कथित ईमानदारी का चोला ओढ़े अनभिज्ञ नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रशेखर की नौसिखिया भरी कार्यशैली से जिस नगर पंचायत कार्यालय में बैठकर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्डों को सफाई करवाने का खाका खिंचा जाता है। वहीं पर वार्ड नंबर 4 पैग़म्बर पुर पूर्वी की तरफ उठी नगर पंचायत की बाउंड्री वाल के किनारे कई ट्राली कचरे का कई महीनों से ढेर लगा हुआ है किन्तु अब तक जिम्मेदारों ने कूड़े के ढेर को हटवाना उचित नहीं समझा गया यदि सभासद प्रदीप कुमार की माने तो कचरा हटवाने के लिए जिम्मेदारों से कई बार कहा गया किंतु राजनीतिक द्वेश के चलते कई महीनों से कूड़े को ढेर को हटाया नहीं गया जिससे आए दिन मोहल्ले वाशी बीमारी से ग्रसित रहते हैं अब देखना यह है कि सलोन नगर पंचायत के जिम्मेदार कूड़े के ढेर को हटवाते हैं या फिर पूरे मोहल्ले वासियों के एक साथ बीमारी से ग्रसित होने का इंतजार करेंगे यह तो आने वाला समय ही बताएगा।














