सरकारी कर्मचारी देख रहे पदोन्नति के लिये मुंह, संविदा वाले बने सुपरवाइजर
तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र कुमार
उरई, जालौन। नगर पालिका मे भर्ष्टाचार कि जड़े इतनी मजबूत हो गयी है कि अब शासन के आदेशों को भी अधिकारियों ने तांक पर रख दिया और खुलेआम अपनी मनमानी करते नज़र आ रहे जहाँ सरकारी कर्मचारी कई सालो से पदोन्नति के लिए उच्चाधिकारियों के सिर्फ मुँह ताकते ही नज़र आ रहे और संविदाकर्मी बन रहे वार्डों के सुपर बाइजर आखिर इन सुपरवाइजरों पर है।
किसका आशीर्वाद जो खुलेआम अपने मनमाने तरीके से चला रहे सफाई कर्मचारियो को चला रहे और कर रहे लाखों रूपये के झोल—झाल। भले ही प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ पूरे प्रदेश के भ्रष्टाचार कि जड़े खोद कर उसे खत्म करने के लिए कड़े से कड़े कदम उठा रहे हैं लेकिन जनपद के उरई पालिका मे तो शासन के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं जिसमें अगर देखा जाए तो जो कर्मचारी शासन से नियुक्त (परमानेंट) हैं, वह आज भी कई सालो से पदोन्नति के लिए अधिकारियो के मुँह ताकतें रह जाते हैं और हर बार कोई न कोई संविदाकर्मी ही पदोन्नति होकर सुपरवाइजर बन जाता है और परमानेंट कर्मचारी सिर्फ मुँह ताकतें ही रह जाते हैं। आखिर किस बजह से शासन के जियो के तांक में रखकर खुलेआम पालिका मे होती हैं। संविदाकर्मियों की पदोन्नति कई सालों से चल रहा सुपरवाइजर नियुक्ति में लाखों का खेल। आखिर इस बार किसके आशीर्वाद से होने वाली है सुपरवाइजरों की नियुक्ति?
——इंसेट——
26 संविदाकर्मी बने सुपरवाइजर, कई हैं अगूंठा छाप
नगर पालिका में चल रहा अजीबोगरीब का खेल जहाँ अंधेर नगरी और चौपट राजा की कहावत की तर्ज पर हो रहा पदोन्नति का हाल। यहां पर पालिका में कई परमानेंट कर्मचारी होने के भी उन्हें नहीं बनाया जाता सुपरवाइजर लेकिन अधिकारियों को चहेते 26 संविदाकर्मी इस समय वार्ड में सुपरवाइजर बने हुये जिसमें कई तो ऐसे हैं जिनको अपना नाम भी नहीं लिखना आता।
——इंसेट——
शासनादेश के विपरीत हैं संविदा सुपरवाइजर की नियुक्ति, होंगी कार्यवाही: एडीएम
उरई, जालौन। अपर जिलाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि नगर पालिका मे जो भी संविदा कर्मी की नियुक्ति सुपरवाइजर के रूप में हुई हैं, वह शासनादेश के विपरीत हैं जिसकी जाँच होगी और कार्यवाही भी की जायेगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













