Homeआजमगढ़शिक्षा के साथ ही अच्छे संस्कार और स्वभाव ज़रूरी: मौलाना आमिर रशादी

शिक्षा के साथ ही अच्छे संस्कार और स्वभाव ज़रूरी: मौलाना आमिर रशादी

शिक्षा के साथ ही अच्छे संस्कार और स्वभाव ज़रूरी: मौलाना आमिर रशादी

समाज व देश के भविष्य को निर्धारित करती है शिक्षा: नोमान अहमद
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। रशाद मा‌रल स्कूल आजमगढ़ में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये, जिसमें बच्चों ने भाषण, नाटक, कविता, निबंध और राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किये गये।

जीवन, संस्कृति और जीवन शैली को व्यवहारिक रूप में दिखाया गया। कार्यक्रम में नर्सरी कक्षा के बच्चों ने हमारे देश के विभिन्न प्रांतों की जीवन शैली और कपड़ों को अपनाया और प्रदर्शित किया कि हमारे देश में कितनी सभ्यताएं और किस तरह के लोग रहते हैं। वहीं कक्षा 4, 5 व 6 के बच्चों ने आर्मी जवानों के जीवन और बलिदान पर नाट्य प्रस्तुत कर जनमानस में देशभक्ति का सार भर दिया। पिता का संघर्ष, माँ का दर्जा और बेटी ज़हमत नही रहमत है, मोबाइल फोन की लत आदि जैसे सामाजिक मुद्दों पर नाटक कर लोगों के दिल को छूने के साथ समाज को एक संदेश भी दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना आमिर रशादी ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जावेद अहमद फारूकी, नोमान अहमद सीए व डॉ. मौलाना नईम सिद्दीकी उपस्थित रहे। जावेद अहमद फारूकी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा आदमी को इंसान बनाती है और समाज में उसकी एक अलग पहचान बनाती है। किसी स्कूल की बिल्डिंग और दिखावे से उसे अच्छा या बुरा नहीं माना जा सकता है, बल्कि शिक्षा और प्रशिक्षण की गुणवत्ता से अच्छे और बुरे स्कूलों की पहचान की जाती है। मैं आजमगढ़ के एक ग्रामीण स्कूल से पढ़कर आज अमेरिका तक का सफर तय किया हूं, इसलिए जरूरी है कि हम अपने घर में ऐसा माहौल बनाएं कि बच्चे अच्छी शिक्षा की ओर जाएं क्योंकि मां की गोद ही बच्चों की पहली पाठशाला होती है।

नोमान अहमद सी.ए. ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र का भविष्य निर्धारित करती है। शिक्षित समाज ही समय के साथ आगे बढ़ता है और रशाद मॉरल स्कूल और जमियातुर रशाद वर्षों से समाज को शिक्षित कर रहे हैं और आज इस कार्यक्रम में बच्चों की बहुमुखी क्षमता, उनका टैलेंट और उपदेश संवाद देखकर मुझे लगा कि यहां के बच्चे दीन और दुनिया दोनों में सफलता की ओर बढ़ रहे है। यह समय शिक्षा के हर क्षेत्र में समाज को आगे बढ़ने का है। मौलाना आमिर रशादी ने अपने सम्बोधन में बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार और तरबियत पर मेहनत करने की नसीहत दी। कहा कि अगर किसी व्यक्ति में शिक्षा से विनम्रता, पवित्रता और सेवा भाव पैदा नहीं होता है, तो ऐसी शिक्षा किसी काम की नही है।

उन्होंने माता-पिता और उपस्थित लोगों से कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि हम अपने बच्चों की दुनिया के साथ-साथ उनकी आख़िरत की भी चिंता करें और रशाद मॉरल स्कूल का यही उद्देश्य है कि बच्चों को सबसे पहले एक अच्छा इंसान और एक अच्छा भारतीय बनाना है। अन्त में रशाद मॉरल स्कूल के प्रबंधक तलहा रशदी ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए माता-पिता और शिक्षकों को उनकी भागीदारी के साथ कार्यक्रम को लोकप्रिय एवं सुंदर बनाने के लिए धन्यवाद दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read