खुदाई में मिले सोने के सिक्के, प्रधानपति लेकर फरार
तेजस टूडे ब्यूरो
पवन मिश्रा
कौशाम्बी। पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र सेगरहा ग्राम सभा में अंत्येष्ठि स्थल निर्माण के लिए जमीन की खुदाई चल रही थी। अचानक घड़े में सोने के सिक्के मिले जिन्हें प्रधान पति लेकर फरार हो गया। मामले की सूचना ग्रामीणों में जंगल पर आग की तरह फैल गई।
देखते ही देखते हजारों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रधान से लूटे गए 15 सिक्के बरामद कर जांच कार्रवाई शुरू कर दिया। मालूम हो कि सेगरहा ग्रामसभा में अंत्येष्टि स्थल निर्माण के लिए जमीन की खुदाई चल रही थी। जेसीबी से खुदाई के दौरान अचानक जमीन के अंदर एक घड़ा दिखाई दिया। घड़े के अंदर पीले धातु के सोने के सिक्के होने के कारण प्रधान पति प्रदुम्न सोनी घडा लेकर भाग रहा था। अचानक घड़े से लगभग दो दर्जन सिक्के जमीन पर बिखर गये। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने लगभग 15 सिक्के लेकर अपने घर चले गये। मामले की सूचना ग्रामीणों को हुई तो हजारों की संख्या में ग्रामीण खुदाई स्थल पर पहुंच गये। पुलिस ग्रामीणों से 15 सिक्के बरामद कर जांच कार्रवाई शुरू कर दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









