25 मई को बूथ पर जाकर मतदान कर अच्छी सरकार बनायें: डा. उमेश चन्द्र

देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। श्रीराम दुबे शिक्षण एवं प्रशिक्षण महाविद्यालय सुल्तानपुर दशांव (कड़़सरा) मदियापार बूढ़नपुर के डायरेक्टर उमेश चंद्र दुबे विद्यालय के साथ छात्रों के प्रति हमेशा सकारात्मक सोच रखते हैं। इतना ही नहीं, समय-समय पर राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही हर योजनाओं को आम आदमी तक पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं। यही कारण है कि पिछले दिनों जब से मतदान प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए हर सरकारी नुमाइंदे ग्रामीण अंचल में जागरूकता अभियान को चला रहे हैं तो इसी कड़ी में यह विद्यालय भी पीछे नहीं है। यहां पर भी मतदान जागरूकता अभियान को लेकर कई दिनों से ग्रामीण अंचल में मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस कड़ी में विद्यालय पर शासन सत्ता की व्यवस्था को सुचार रूप से सम्पन्न करने के विद्यालय परिवार पूरा प्रयासरत है, उसको लघु नाटिका, कविता, एवं हर संभव प्रयास कर लोगों के सामने हास्य प्रस्तुति कर यह दिखाने का पूरा प्रयास किया गया कि आपका चुनाव पर्व देश के लिए गर्व का विषय है।
इस दौरान डायरेक्टर उमेश चंद्र दूबे बताते हैं कि देश में चुनाव ही एक ऐसा महत्वपूर्ण अधिकार मिला है जिसको हम सिर्फ सत्ता पर बैठे हुए लोगों को उतार सकते हैं और उस स्थान पर किसी और को भी बैठा सकते हैं। जो भी देश के हित में काम करेगा, उसके लिए यह मतदान महत्वपूर्ण तब साबित हो जाता है। जब वह 5 साल सत्ता में रहकर आम आदमी के लिए सकारात्मक कोई पहल नहीं करता है और जनता 5वें साल हो रहे चुनाव पर अपने हिसाब से मतदान कर सरकार की मंशा को सकारात्मक रखने से कोई पीछे नहीं रहता। यही कारण है कि पच्चीस मई सभी लोग अति महत्वपूर्ण काम को छोड़कर मतदान के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग कर शासन सत्ता की व्यवस्था को और मजबूती दे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














