चारपाई में अज्ञात कारणों से लगी आग से बच्ची की मौत, मां गम्भीर
अस्पताल में चल रहा उपचार
प्रदीप कुमार
हरदोई। जनपद हरदोई के बिलग्राम तहसील क्षेत्र में चारपाई पर सो रही मां बेटी जल गई। जिसमें बेटी की रास्ते में मौत हो गई और मां गंभीर रूप से झुलस गई। जिसको आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
आपको बता दें मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर हरैया निवासी शिवनाथ की 30 वर्षीय पत्नी राम श्री और उसकी बेटी 9 माह किबेटी आशिकी एक चारपाई पर सो रही थी। और दूसरी चारपाई पर तीन बच्चे सो रहे थे। रात लगभग 2 बजे अज्ञात कारणों के चलते चारपाई में आग लग गई। और दोनों गंभीर रूप से झुलस गई।
जानकारी होने पर परिजनों ने आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में बच्ची ने दम तोड़ दिया और मां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर इलाज चल रहा है। बताया जाता है मृतका बच्ची का पिता लुधियाना में रहकर मजदूरी करता है। और वह उस दिन पूर्व ही गया था। इस मामले में कोतवाल से जब जानकारी ली तो उन्होंने कहा कि कि किसी के द्वारा सूचना नहीं दी गई है। जानकारी करवाई जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











