ट्रैक्टर की चपेट में आने से बालिका की मौत | #TEJASTODAY

मुफ्तीगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के गद्दीपुर गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से लगभग 12 वर्षीय बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने तत्काल उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकरी के अनुसार रविवार को सुबह अंजू 12 वर्ष घर के बाहर लगे हैण्डम्प पर स्नान कर रही थी। उसी दौरान वहां से गुजर रहे ट्रैक्टर चालक रोशन मौर्या की लापरवाही से ट्रैक्टर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
जानकारी होने पर परिजनों द्वारा उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मुफ्तीगंज चौकी प्रभारी कमलेश कुमार ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया। साथ ही चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि धर्मराज की एक ही बिटिया थी। इस घटना से परिवार वालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

ब्रेकिंग खबरों से अपडेट रहने के लिए आज ही प्ले स्टोर या इस लिंक पर क्लिक कर tejastoday.com Apps इंस्टॉल करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tejastoday.news
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें









