खेलकूद मैदान के रूप में विकसित होगा जीआईसी ग्राउण्ड
शहर विधायक की पहल पर जीआईसी प्राचार्य ने किया भूमि पूजन
तेजस टूडे सं.
जयशंकर दूबे एडवोकेट
सुल्तानपुर। शहर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह की पहल पर जीआईसी ग्राउंड को खेलकूद समेत अन्य गतिविधियों के लिए सुरक्षित किया जा रहा है। 27 लाख 50 हजार के मद से स्थाई बैरिकेडिंग/बाउंड्रीवॉल निर्माण कार्य के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक की मौजूदगी में जीआईसी प्राचार्य मनोज मिश्रा ने शुक्रवार को भूमि पूजन किया। अवस्थापना मद से पीडब्ल्यूडी ईकाई निर्माण कार्य की जिम्मेदारी संभालेगी।
देखा गया कि शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर, जीआईसी के प्राचार्य मनोज मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी उदयराज मौर्य और शहर विधायक के सहयोगी राजेश पांडेय की मौजूदगी में इसकी शुरुआत की गई। जीआईसी ग्राउंड पर अनावश्यक अतिक्रमण की समस्या से निजात मिल जाएगी। खेलकूद के साथ अन्य प्रशासनिक कार्यक्रम भी यहां आयोजित किए जा सकेंगे। पूर्व बीएसए दीपिका चतुर्वेदी व जीआईसी प्राचार्य ने इसका प्रस्ताव तैयार कर शहर विधायक को भेजा था। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत किया है। खेल प्रेमियों ने लंबे समय बाद हुए इस कार्यक्रम के लिए शहर विधायक को धन्यवाद ज्ञापित किया है। इस अवसर पर दिनकर प्रताप सिंह, पवन कुमार, अरुण तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











