Ghazipur News : नशे में धुत युवकों ने चाकू मारकर की अधेड़ की हत्या
गाजीपुर (पीएमए)। करीमुददीनपुर थाना क्षेत्र के ढोढाडिह मुबारकपुर गांव में रविवार की देर रात नशे की हालत में गांव के ही मन बढ़ युवकों ने राज कुमार राजभर(55) की हत्या कर दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। जानकारी के मुताबिक शनिवार रात ढोढाडिह मुबारकपुर गांव की महिला मंजू देवी की मौत होने पर लोग उसके दाह संस्कार में गए थे। लौटते समय गांव के ही 7-8 युवक ढोढाडिह रेलवे स्टेशन के पास शराब के ठेके पर बैठ शराब पीने लगे। इसी दौरान उनकी आपस में कहासुनी हो गई, उसके बाद वह आपस में ही मारपीट करनें लगे जिसमें राजकुमार राजभर पुत्र जयकरन राजभर (55) के छाती पर साथ ही के युवकों ने चाकू मार दिया।

भागने की कोशिश करते समय राजकुमार जमीन पर गिर कर छटपटाने लगा। तेजी से खून बहता देख आसपास के ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंच कर इलाज के लिए उसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाने लगे, लेकिन कुछ ही देर में राजकुमार की मौत हो गई।मौत की सूचना पर ग्रामिणो सहित मौके पर पंहुची पत्नी प्रेमी देवी मौत का मंजर देख चिल्लाने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात में ही शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पुलिस ने बिना समय गवाएं गांव में हमलावरों की तलाश हेतु छापेमारी शुरू कर दी। मृतक के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं जो शादीशुदा है, दो पुत्र विजय व धर्मेंद्र पंजाब में प्राइवेट नौकरी कर परिवार का खर्च चलाते हैं। मृतक के चचेरे भाई अमरजीत राजभर ने सोमवार सुबह स्थानीय थाने पहुंच गांव के ही चार लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दिया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






