HomeChitrakootगुणवत्तापूर्ण व समयावधि के अन्दर ही पूर्ण करायें कार्य: डीएम

गुणवत्तापूर्ण व समयावधि के अन्दर ही पूर्ण करायें कार्य: डीएम

गुणवत्तापूर्ण व समयावधि के अन्दर ही पूर्ण करायें कार्य: डीएम

शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत रैपुरा ग्राम समूह पेयजल योजना के कार्यों की प्रगति के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने इंटेक बेल, डब्ल्यूटीपी, सीडब्ल्यूआर, ओएचटी, रा-वाटर राइजिंग मेन, क्लियर- वॉटर राइजिंग मेन, वितरण प्रणाली, बाउंड्री वाल निर्माण, स्टाफ क्वार्टर, पंप हाउस, ग्रह जल संयोजन आदि की विस्तृत समीक्षा की। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे से कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यों की लगातार समीक्षा कर प्रगति कराएं।

उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से कहा कि सभी स्कूलों का सर्वे कराकर 15 दिन के अंदर विद्यालयों में पेयजल कनेक्शन कराएं। कार्यदायी संस्था जीबी पीवीआर के मैनेजर को निर्देश दिए कि कार्यों में तेजी लाई जाए जो शासन से कार्य पूर्ण करने की गाइडलाइन दी गई है उसी के अनुसार कार्यों को गुणवत्तापूर्ण कराया जाए। बैठक के दौरान मुख्य रूप से मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे सुनंदू सुधाकरण, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, परियोजना प्रबंधक जल निगम ग्रामीण संजय कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी शैलेश कुमार, सहायक कोषाधिकारी अवधेश प्रताप सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लव प्रकाश यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी कुमार अमरेंद्र, उप प्रभागीय वनाधिकारी हरिशंकर सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read