श्रीसद्गुरु सेवा संघ के संयुक्त तत्वाधान में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ

श्रीसद्गुरु सेवा संघ के संयुक्त तत्वाधान में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ

150 मरीजों का निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन संपन्न

प्रतापगढ़। सामाजिक सेवा के लिए समर्पित संस्था युवा सामाजिक सेवा संस्थान प्रतापगढ़ एवं श्री सद्गुरु सेवा संघ के सही तत्वाधान में दिनांक 12 नवम्बर दिन शुक्रवार को संस्था मुख्यालय ग्राम पोस्ट पड़वा सी प्रतापगढ़ में आयोजित हुआ।

नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में 150 नेत्र रोग से पीड़ित एवं रोड उपचार हेतु दवा का वितरण किया गया 46 मरीजों को मोतियाबिंद का ऑपरेशन के लिए एम्बुलेंस वाहन द्वारा चिकित्सालय ले जाया गया तथा उनका सफल ऑपरेशन किया गया। संस्था के सचिव/प्रम्बधक आलोक शुक्ला ने इस शिविर से जुड़े नेत्र चिकित्सक और उनकी टीम को शिविर के उद्देश्य को पूरा करने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।

यह जानकारी संस्था के सचिव आलोक शुक्ला ने दी। इस कार्यक्रम में उपस्थित संस्था के संरक्षक इलाहाबाद हाई कोर्ट पूर्व जस्टिस सुधीर नारायण अग्रवाल, डॉ प्रदीप चित्रांशी, डॉ दयाराम मौर्य, कोषाध्यक्ष आकाश शुक्ला (निलेश) आदि लोग रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं