Homeसन्त कबीर नगरकम्बाइन मशीन विक्रय करने के नाम पर 5 लाख की ठगी

कम्बाइन मशीन विक्रय करने के नाम पर 5 लाख की ठगी

कम्बाइन मशीन विक्रय करने के नाम पर 5 लाख की ठगी

न्यायालय के आदेश पर 13 माह बाद दर्ज हुआ गबन का मुकदमा
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। मुख्य न्यायायिक दंडाधिकारी के आदेश पर महुली पुलिस ने कंबाइन मशीन की विक्रय करने के नाम पर थाना क्षेत्र के ही एक व्यक्ति से 5 लाख की ठगी करने के मामले में इंडस्ट्री के मालिक व उसके बेटे के विरुद्ध धोखाधड़ी व गवन का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी है।
मालूम हो कि महुली थाना क्षेत्र के ग्राम गायघाट निवासी उदय सिंह पुत्र भभूति सिंह अपने बेटे सुशील पुत्र उदय सिंह के नाम से कंबाइन मशीन खरीदने के लिए उत्तराखंड राज्य के उधम सिंह जनपद अंतर्गत एक कंबाइन इंडस्ट्रीज फैक्ट्री में मशीन खरीदने के लिए कोटेशन लिया इंडस्ट्री मलिक के बेटे ने पीड़ित से 3 बार नकद वाचन के रूप में 56000 ले लिया तथा 14 लाख का विड्रोल भरने के लिए पीड़ित को प्रेरित किया जब वह बैंक में जाकर इंडस्ट्रीज का कोड पर पैसा भेजने के लिए प्रयास किया तो इंडस्ट्री का कोड नंबर ही नहीं था। शक होने पर पीड़ित ने अपना पैसा वापस मांगना शुरू किया लेकिन उसे सिर्फ इंडस्ट्रीज के मालिक ने आश्वासन देता चला गया। इसकी शिकायत जब पीड़ित ने पूर्व थानाध्यक्ष महुली से किया तो पुलिस ने मुकदमा लिखने से मना कर दिया मजबूर होकर पीड़ित ने 1563 के तहत मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुनील कुमार के न्यायालय में बात प्रस्तुत किया।
न्यायालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की सुनवाई की। न्यायालय ने महुली पुलिस को मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया जिनके क्रम में पुलिस ने 13 माह बाद 1 सितंबर को बलवीर इंडस्ट्री नाम अज्ञात व बलबीर इंडस्ट्रीज के बेटे नवजोत उर्फ लाडी खातिमा रोड नान माता साहिब जिला उधम नगर उत्तराखंड राज्य के विरुद्ध धारा 420, 467, 468, 406, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है । इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष महुली रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र टीम गठित कर अभियुक्त की गिरफ्तारी व कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read