Jaunpur News:महिला को पीटकर किया गया घायल
तेजस टूडे ब्यूरो
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के सुइथाकला (घमहा का पूरा) गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मां बेटे ने मिलकर महिला की पिटाई कर दी।
उक्त गांव निवासी राजेश बिंद की पत्नी सुमन द्वारा थाने पर इस आशय की तहरीर दी गई है कि उक्त गांव निवासी लाल बचन की पत्नी पूजना देवी और उनके बेटे श्याम उर्फ करिया बिन्द बिना किसी कारण के ही उसकी पिटाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित श्याम उर्फ करिया और पूजना देवी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(1), 352, 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपित के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













