हनुमान मंदिर मार्ग व नांदी चौराहा शाम होते ही मयखाने में हो जाता है तब्दील
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। जिले के पहाड़ी कस्बे से होकर रोजाना हजारों श्रद्धालु सुप्रसिद्ध नांदी के हनुमान मन्दिर दर्शन के लिए जाते हैं। उसी रास्ते में आबकारी विभाग ने शासनादेश को ताक पर रखकर देशी और विदेशी मदिरा की दुकानों का आवंटन करके खुलवा दिया है। जैसे ही शाम होते हैं, काफी मात्रा में मदिरा के शौकीन वहां पर पहुंचकर दुकानों के आस-पास सजी चखने की दुकानें में रोजाना जाम छलकाते है।

उस रास्ते से आने-जाने वाले लोगों को शराबियों की फब्तियों का शिकार होना रोजमर्रा की बात होती जा रही है। वहां से गुजरने वाले लोग अपनी इज्जत का हवाला देते हुए चुपचाप वहां से निकलना ही मुनासिब समझते हैं। लोग उस रास्ते से गुजरने से भी परहेज करने लगे हैं जबकि लोगों की मानें तो वह रोड भौंरी, पहाड़ी वाया बांदा को जोड़ने का नेशनल हाईवे की भी मंजूरी हो चुकी है जबकि शासनादेश की मानें तो शराब की दुकानों के आस-पास चर्च, मन्दिर, मस्जिद स्कूल, कालेजों के आस-पास नहीं होना चाहिये जबकि महज कुछ दूरी पर चर्च और विद्यालय भी इन सब शासनादेश की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए आबकारी विभाग खुलेआम शराब की बिक्री करवा रहा है। फिलहाल अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन शासनादेश के फरमान पर कितना अमल करता है या ऐसे ही शासनादेश का खुला उल्लंघन होता रहेगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















