पूविवि के पूर्व डीन प्रो. पीसी विश्वकर्मा नहीं रहे
96398
पूविवि के पूर्व डीन प्रो. पीसी विश्वकर्मा नहीं रहे
तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। नगर के टीडीपीजी कालेज के विधि विभाग के पूर्व संकायाध्यक्ष, साहित्यकार, कवि, शायर प्रो. प्रेमचंद्र विश्वकर्मा ‘प्रेम जौनपुरी’ 76 वर्ष का रविवार की सुबह निधन हो गया। परिजनों के अनुसार श्री विश्वकर्मा पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर सुनते ही लोग अंतिम दर्शन एवं पुष्पांजलि अर्पण के लिए उनके काली कुट्टी आवास पर पहुंचने लगे। प्रो विश्वकर्मा के जाने से शिक्षा जगत की अपूरणीय क्षति हुई। आपका नाम जाने—माने शायरों और कवियों में गिना जाता था। आप अपने पीछे भरा—पूरा परिवार छोड़ गये। बता दें कि प्रो. विश्वकर्मा पूर्वांचल विश्वविद्यालय के लॉ विभाग के डीन रह चुके थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।