HomeJaunpurदहेज के लिये ससुराली जन ने विवाहिता को मारपीट कर घर से...

दहेज के लिये ससुराली जन ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

दहेज के लिये ससुराली जन ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

तेजस टूडे सं.
राजेश पाल
धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशापुर थाना क्षेत्र की दशरथा गांव की एक विवाहिता को ससुरालियों द्वारा शादी में सोने का ब्रेसलेट और 50 हजार नगद न दिए जाने की बात को लेकर उसके उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। विवाहिता द्वारा इसकी शिकायत एसपी डॉ कौस्तुभ से की गई जिसके संबंध में महिला थाना पुलिस ने पति समेत 4 ससुराली जन पर दहेज प्रताड़ना गहने छीनने व मारपीट से संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के दसरथा गांव निवासी छोटे लाल ने अपनी पुत्री सविता का विवाह बीते 25 जुलाई 2012 को सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जपटापुर गांव निवासी शशिकांत उर्फ लकी के साथ किया था। विवाह के समय छोटे लाल द्वारा अपनी पुत्री को उपहार स्वरूप जेवरात क जरूरत के हर सामान दिया था। विदाई के पश्चात सविता के ससुराल वालों द्वारा दहेज में सोने की ब्रेसलेट और 50 हजार नगद की मांग की जाती रही जिसको लेकर बीते 20 मई 2024 ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया और उसके गहने भी छीन लिये।
बृहस्पतिवार को सविता अपने पिता को लेकर एसपी कार्यालय पहुंची। उसने अपने ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दिया। पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के आदेश पर महिला थाना ने पति शशिकांत, सास मुटुरा देवी, ननद हेमा समेत 4 के विरूद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस बाबत पूछे जाने पर सीओ सिटी देवेश सिंह ने बताया कि इस मामले में महिला की शिकायत पर जांच करने के बाद महिला थाना में पति, ससुर, सास सहित 4 के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read