Homeम​​थुरामुठभेड़ में पांच बदमाश गिरफ्तार

मुठभेड़ में पांच बदमाश गिरफ्तार

मुठभेड़ में पांच बदमाश गिरफ्तार

गोली लगने से चार हुए घायल
आरके धनगर
मथुरा। थाना गोविंद नगर पुलिस और स्वाट टीम की शुक्रवार तड़के बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई जिसमें चार बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घायल हुए बदमाशों के साथ पांच को गिरफ्तार किया है। बदमाश डकैती की योजना बना रहे थे। जानकारी के अनुसार थाना गोविंद नगर पुलिस और स्वाट टीम को सूचना मिली कि चक्र तीर्थ घाट के पीछे यमुना मिशन के रास्ते पर आधा दर्जन से कम बदमाश डकैती की योजना बना रहे है। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर वहां पहुंची तो बदमाश पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने लगे, पुलिस टीम ने अपना बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग की। फायरिंग में चार बदमाशों के पैर में गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गए जबकि उनके साथी अनस ने पुलिस को आत्म समर्पण कर दिया। क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक तिवारी ने बताया कि सलमान,शाहरुख पुत्र असलम, फैज पुत्र वसी जाफरी उर्फ गुड्डू,रियाल पुत्र जमील खान और अनस पुत्र इकबाल श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर आने वाले श्रद्धालुओं के साथ चैन, पर्स, मोबाइल लूटने की वारदात को अंजाम देने के लिये मथुरा आए थे, आज लूट की योजना बना रहे थे कि पुलिस ने उन्हें दबोच लिया, सलमान, शाहरुख, फैज और रियाज गोली लगने से घायल हो गए है जबकि अनस पुत्र इकबाल ने पुलिस को आत्म समर्पण कर दिया। बदमाशों के पास से एक गैस कटर, पांच पेचकस, चार आरी के पत्ते, एक हथौड़ा, एक वसूली, एक छैनी,तीन सरिया, एक सब्बल, दो छुरा, चार रस्सी के टुकड़े, 6 टॉर्च, 4 तंमचा 315 बोर, 19 कारतूस बरामद किये। पकड़े गये बदमाशों के खिलाफ झांसी के विभिन्न थाना में मुकदमा दर्ज है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read