अंश का मेरठ मेवरिक्स की टीम में हुआ चयन
आरके धनगर
मथुरा। उत्तर प्रदेश टी-20 क्रिकेट लीग में ऑल राउंडर/ऑफ बॉलर वृन्दावन के अंश द्विवेदी मेरठ मेवरिक्स की टीम में चयन हुआ है। मेरठ मेवरिक्स टीम में वृन्दावन के अंश द्विवेदी का चयन हुआ है। अंश जिस मेरठ मेवरिक्स टीम में शामिल हुए उस मेरठ मेवरिक्स के कप्तान है। भारतीय टीम के सदस्य व आईपीएल के हीरो अलीगढ़ निवासी रिंकू सिंह है। मथुरा डिस्टिक क्रिकेट एसोशिएसन के सचिव कमल चाबला ने बताया है कि यूपी लीग आईपीएल की तर्ज पर कानुपर ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेली जा रही है और मथुरा जिले से अंश द्विवेदी का यूपी टी-20 लीग में चयन होना जिले के लिये गौरव की बात है। अंश द्विवेदी वृन्दावन की पूर्व चेयरमैन श्रीमती पुष्पा शर्मा के पौत्र एवं भाजपा के बरिष्ठ नेता पंडित योगेश द्विवेदी के पुत्र है, अंश काफी लंबे समय से यूपी के लिये मथुरा डिस्टिक क्रिकेट एसोसिएशन के साथ खेल रहें है। अंश द्विवेदी विशेषज्ञो की देख रेख में नोयडा एकेडमी में प्रैक्टिस करते है। यूपी टी-20 कानपुर लीग में भारतीय खिलाड़ी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार रिंकू सिंह के अलावा आईपीएल एवं रणजी के अनुभवी खिलाड़ी के साथ अंश द्विवेदी मेरठ मेवरिक्स टीम में चयन हुआ है। इन सभी के साथ अंश द्विवेदी का चयन मथुरा जिले के लिये क्रिकेट खिलाड़ियों को खेल के लिये प्रेरित करता है। अंश द्विवेदी मथुरा डिस्टिक क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा यूपी से अंडर-14 अंडर-17 अंडर-19 भी खेल चुके हैं। इसके अलावा यूपी अंडर-19 कैम्प के साथ साथ अंडर-25 कैम्प व सैयाद मुस्ताक अली ट्रायल मैच खेलने बाली टीम में मैच भी खेल चुके है। मेरठ मेवरिक्स यूपी टीम टी-20 टीम के सदस्य अंश द्विवेदी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










