वृंदावन दरबार रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों की हुई क्षति
आरके धनगर
मथुरा। वृंदावन कोतवाली क्षेत्र की चोकी छटीकरा क्षेत्र अंतर्गत प्रेम मंदिर के निकट स्थित एक रेस्टोरेंट में शुक्रवार सुबह आग लग गई जिससे लाखों का फर्नीचर, इंटीरियर और राशन जलकर स्वाहा हो गया। छटीकरा मार्ग पर प्रेम मंदिर से पहले 100 फुटा मोड़ पर स्थित एक रेस्टोरेंट में शुक्रवार सुबह आग लगने से अफरातफरी मच गई। जिससे रेस्टोरेंट में लाखों का फर्नीचर, इंटीरियर और राशन जलकर खाक हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने हैं कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया लेकिन जब तक रेस्टोरेंट्स हॉल आग लगने से पूरी तरह तबाह हो चुका था। रेस्टोरेंट के मालिक यदुराज सिंह यादव ने बताया कि सुबह लगभग साढ़े पांच बजे शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। एमसी ट्रिप होने के बावजूद वायरिंग में आग फैल गई। गेल की गाड़ी सूचना देने के 15-20 मिनट में पहुंच गई जबकि उत्तर प्रदेश सरकार के दमकल विभाग की गाड़ियां काफी देर से पहुंची। इसके साथ ही राहत कार्य शुरू करने के लिए उसका जनरेटर ही स्टार्ट नहीं हो सका। इसके बाद दमकल की दो बड़ी गाड़ियां भी पहुंची। जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। उन्होंने बताया कि लगभग 50 लाख रुपए की क्षति अग्निकांड में हुई है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि रेस्टोरेंट की निर्माण संरचना में लकड़ी और प्लाईवुड का प्रयोग काफी ज्यादा था जिससे आग तेजी से फैली। समय रहते रेस्टोरेंट से सिलेंडर रेस्क्यू कर दिए गए अन्यथा घटना और बड़ी होती। दुर्घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








