HomeTrendingरिमझिम फैक्ट्री में पायरो ऑयल से भरे टैंकर में भड़की आग

रिमझिम फैक्ट्री में पायरो ऑयल से भरे टैंकर में भड़की आग

  • रिमझिम फैक्ट्री में पायरो ऑयल से भरे टैंकर में भड़की आग

तेजस टूडे ब्यूरो
बृजेन्द्र कुमार
सुमेरपुर, हमीरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित रिमझिम फैक्ट्री में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब फैक्ट्री परिसर में खड़े पायरो ऑयल से भरे टैंकर में अचानक आग लग गई। टैंकर से उठती आग की लपटों और धुएं को देखकर फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार टैंकर में लीकेज होने के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए मोर्चा संभाल लिया। वहीं स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। फैक्ट्री परिसर में आग लगने की घटना के बाद सुरक्षा को लेकर भी सतर्कता बढ़ा दी गई। फिलहाल दमकल विभाग की टीमें आग बुझाने के प्रयास में जुटी हैं। आग से हुए नुकसान और किसी के हताहत होने की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

 

 

 

 

Must Read