Homeरायबरेलीवित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री ने विभागीय अधिकारियों संग की बैठक

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री ने विभागीय अधिकारियों संग की बैठक

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री ने विभागीय अधिकारियों संग की बैठक

सन्दीप पाण्डेय
रायबरेली। मंत्री वित्त एवं संसदीय कार्य, उ.प्र. सुरेंद्र कुमार खन्ना का आगमन जनपद में हुआ। लोक निर्माण विभाग स्थित निरीक्षण गृह में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उसके उपरांत निरीक्षण गृह के कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। वरिष्ठ वित्त एवं लेखा अधिकारी भावना श्रीवास्तव से उन्होंने वित्त संबंधी कार्यों की जानकारी ली और उन्हें निर्देश देते हुए कहा कि लेखा संबंधी कार्य समय से पूरे किए जाएं। साथ ही पेंशनरों को उचित समय पर पेंशन दी जाए और उनकी समस्याओं का गुणवत्ता परक निस्तारण कराया जाए। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी के अतिरिक्त विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read