आम तोड़ने को लेकर मारपीट, छः घायल | #TejasToday
केराकत, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सुरहुरपुर में मंगलवार को आम तोड़ने को लेकर हुई मारपीट में छः लोग घायल हो गये। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार रमाशंकर मौर्य ने अपने घर के पास 8 डिसमिल जमीन का बैनामा कराया था, जिसमें एक आम का पेड़ है। आम के पेड़ से फल तोड़ने के दौरान रमाशंकर के पट्टीदार दूधनाथ ने विरोध करते हुए अपने परिजन के साथ रमाशंकर के दरवाजे पर चढ़कर शुभम 25 वर्ष, रामफेर 50 वर्ष, प्रियंका 22 वर्ष व रीता देवी 45 वर्ष को लाठी डण्डे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट के दौरान दूधनाथ को भी मामूली चोटें आई। सभी घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।










