खाद के गोदामों का हुआ निरीक्षण
तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। उर्वरक बिक्री केन्द्रों पर खाद के भौतिक सत्यापन हेतु जारी निर्देश के क्रम में जिला कृषि अधिकारी द्वारा जिला प्रबन्धक, पीसीएफ, क्षेत्राधिकारी, इफको एवं भण्डार प्रभारी, पीसीएफ के साथ पीसीएफ के गोदामों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान फर्टि प्लान्ट गोदाम में 999.90 मी0 टन यूरिया भण्डारित पायी गयी। चन्दौली स्थित गोदाम में यूरिया 576 मीटन, डीएपी 318 मी0 टन, एनपीके 1317 मी0 टन सामान्य एवं प्रीपोजिशनिंग स्टाक भण्डारित पाया गया जिसका अभिलेखों से मिलान किया गया। चन्दौली स्थित गोदाम में इफको का गैर अनुदानित स्टाक सागारिका 591 बैग, जिंक सल्फेट 33 प्रतिशत 984 बैग, मोनो पोटैशियम फॉस्केम 100 बैग, नैनो डीएपी, नैनो यूरिया पाया गया। शासन द्वारा अनुदानित उर्वरकों के साथ गैरअनुदानित उर्वरक की बिक्री पर लगाये गये प्रतिबन्ध के क्रम में क्षेत्राधिकारी, इफको से गैरअनुदानित स्टाक की इन्वाइस स्पष्टीकरण के साथ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। जिला प्रबन्धक पीसीएफ ने बताया कि जनपद के पीसीएफ गोदामों में 4600 मीटन यूरिया 5000 मीटन डीएपी एवं 4000 मीटन एनपीके प्रीपोजिशनिंग स्टाक भण्डारित है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान किसी प्रकार के उर्वरक में भिन्नता पाये जाने पर सम्बन्धित विक्रेता के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

















