स्कूल वैन से 3 मासूम की हुई मौत
तेजस टूडे ब्यूरो
पवन मिश्रा
कौशाम्बी। महेवा घाट थाना क्षेत्र के दलालगंज मवई गांव में बुधवार सुबह करीब 10 बजे घर के बाहर खेल रहे 3 वर्षीय मासूम की स्कूल वैन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया और चालक हरिशंकर निवासी टिकरा की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। चालक के नशे में होने का आरोप भी लगाया गया है। सूचना पर सीओ और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।













