छात्राओं ने बनायी मानव श्रृंखला
तेजस टूडे ब्यूरो
एनके मिश्र
लखीमपुर खीरी। भगवानदीन आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो. गीता शुक्ला की अध्यक्षता में छात्राओं द्वारा मानव श्रृंखला बनाई गई एवं नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सपोर्ट हेतु 9667173333 इस नंबर पर छात्राओं के द्वारा मिस्ड कॉल दिया गया। कार्यक्रम प्रभारी शिवांगी सक्सेना रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 का प्रचार प्रसार करना है। इस अवसर पर प्रो रेखा पाण्डेय, डॉ सुरचना त्रिवेदी, शिवांगी सक्सेना, सरिता, वसुधा सहित छात्राएं उपस्थित रहीं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



