फैशन का महाधमाका! ‘रंगरेज़ा बाय आरंभ’ का दिवाली एवं करवाचौथ विशेष संस्करण 27 अक्टूबर से
इंदौर। दीपावली और करवाचौथ के त्योहारों को खास बनाने के लिए इंदौर में फैशन, आभूषणों और आकर्षक सजावटी वस्तुओं का भव्य संगम सजने जा रहा है। साक्षी वर्मा और निधि वर्मा द्वारा आयोजित ‘रंगरेज़ा बाय आरंभ – दिवाली एवं करवाचौथ विशेष संस्करण’ का आयोजन 27 और 28 अक्टूबर 2026 को बॉम्बे हॉस्पिटल के समीप स्थित होटल इन्फिनिटी, इंदौर में किया जाएगा। दो दिवसीय यह प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक आम लोगों के लिए खुली रहेगी। इसमें प्रवेश निःशुल्क रहेगा।
पिछले संस्करण की सफलता के बाद इस बार होगा भव्य आयोजन
पिछले संस्करण को मिली शानदार सफलता के बाद इस बार प्रदर्शनी को और अधिक भव्य, आकर्षक एवं खास बनाने की तैयारी की गई है। आयोजकों के अनुसार, इस आयोजन में देश के विभिन्न शहरों के प्रतिष्ठित डिजाइनर अपने विशेष त्योहार संग्रह के साथ शामिल होंगे। दिल्ली, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ और मुंबई के डिजाइनरों के आकर्षक परिधानों एवं उत्पादों के माध्यम से शहरवासियों को खरीदारी का विशेष अवसर मिलेगा।



