अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार जायसवाल महासभा ने किया अभिनन्दन समारोह

अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार जायसवाल महासभा ने किया अभिनन्दन समारोह

समाज के अच्छे कार्य करने वाले स्वजातीय बन्धुओं सम्मानित किया गया: रूपा जायसवाल
तेजस टूडे ब्यूरो
इन्दौर। अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार जायसवाल महासभा (महिला सभा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपा जायसवाल की अध्यक्षता में शहर में अभिनंदन समारोह का आयोजन हुआ। मध्य प्रदेश की प्रादेशिक अध्यक्ष साधना जायसवाल के अलावा मनीषा जायसवाल प्रदेश महासचिव, सोनू जायसवाल युवा महिला अध्यक्ष, सुनीता जायसवाल जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम का संचालन किया। मंच एवं पंडाल व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी आरती जायसवाल युवा महासचिव एवं भावना जायसवाल शहर अध्यक्ष सहित अन्य महिलाओं ने निभायी। पिछले कई वर्षों से रूपा जायसवाल एवं साधना जायसवाल द्वारा सामाजिक कार्य निरन्तर किया जा रहा है। कार्यक्रम में सहयोग करने पर सभी समाजसेवियों एवं समाजसेविकाओं का महिला महासभा इन्दौर मध्य प्रदेश ने अभिनंदन किया। सम्मानित किये गये लोगों में समाजसेवी भरत लाल जायसवाल, हुकुमचंद जायसवाल, विजयकांत जायसवाल, ओम प्रकाश जायसवाल, दीपक चौकसे, भगवान दास, सुनील चौकसे, प्रहलाद चौकसे एडवोकेट, ओम जायसवाल, अरुण जायसवाल, स्नेहलता जायसवाल, सरोज राय, सुमित्रा चौकसे, प्रीति मालवीय सहित 51 प्रमुख रहे।
समारोह को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्षा रूपा जायसवाल ने कहा कि ईश्वर ने हमें स्मृति एवं विस्मृति दोनों दी है। याद रखना एक कला है और भूल जाना एक कमजोरी है। अगर हमें समाज को प्रगति की ओर ले जाना है तो पुरानी बातों को भूलना पड़ेगा। भूलकर ही आगे बढ़ सकते हैं। हमारी टीम द्वारा विगत कई वर्षों से अपने समाज के कमजोर महिलाओं एवं विधवाओं को आर्थिक सहयोग भी किया जाता है। इसके अतिरिक्त सिलाई मशीन, महिलाओं को पेंशन, बीमार लोगों के इलाज के लिए आर्थिक सहयोग करना, सामूहिक विवाह में मदद करना, बच्चों को शिक्षित करने में काफी किताब एवं कुछ आर्थिक सहयोग करना, कमजोर लोगों की मदद किया जाता है।
इस दौरान उन्होंने समाज के प्रतिष्ठित सम्पन्न लोगों से अपील किया कि अपने स्तर से कुछ ना कुछ सहयोग करते हुए समाज के लोगों का मनोबल बढ़ायें। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्षा साधना जायसवाल ने कहा कि महिला सभा द्वारा निर्धारित अगले कार्यक्रम की रूप—रेखा बताई और सभी महिलाओं से कहा कि हम आपके साथ हैं। यह जानकारी मध्य प्रदेश अध्यक्ष साधना जायसवाल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। इस अवसर पर महासभा से जुड़े तमाम पदाधिकारी, सदस्यों के अलावा स्वजातीय महिला, पुरूष, युवा, बच्चे, वृद्ध आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA