‘आप से ही पूरा, हर श्रृंगार’ की भावना के साथ तानेरा ने प्रस्तुत किया विशेष उत्सवी संग्रह ‘सोलह श्रृंगार’
अगरतला। भारतीय संस्कृति में साड़ी और श्रृंगार का विशेष स्थान रहा है। देश के अलग-अलग क्षेत्रों में सजने-संवरने की परंपराएं भले ही अलग-अलग हों, लेकिन स्वयं को संवारने और अपनी सुंदरता को निहारने का भाव हर महिला के लिए खास होता है। इसी भावनात्मक जुड़ाव और आत्मसम्मान की भावना को केंद्र में रखते हुए टाटा समूह के प्रतिष्ठित ब्रांड तानेरा ने अपना नया उत्सवी अभियान एवं विशेष संग्रह ‘सोलह श्रृंगार’ प्रस्तुत किया है।



