रक्षाबंधन के पावन पर्व को यादगार बनाने के लिए फैशन प्रेमियों के लिए एक बेहद शानदार अवसर
इंदौर। रक्षाबंधन के पावन पर्व को और भी अधिक खास और यादगार बनाने के लिए इंदौर शहर के फैशन प्रेमियों के लिए एक बेहद शानदार अवसर आ रहा है। आगामी 22 और 23 अगस्त (शनिवार और रविवार) को बॉम्बे हॉस्पिटल के पास स्थित होटल इन्फिनिटी में दो दिवसीय भव्य ‘रंगरेज़ा बाई आरंभ’ (राखी एडिशन) लाइफस्टाइल एग्जीबिशन का आयोजन होने जा रहा है। सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक चलने वाले इस अनोखे मेले में शहरवासियों को एक ही छत के नीचे देश भर के सबसे बेहतरीन और अनूठे कलेक्शंस देखने और खरीदने का मौका मिलेगा।



