Saturday, May 9, 2026
HomeJaunpurतकनीकी खेती से किसान कर सकेंगे अपनी आय एवं व्यवसाय में वृद्धि

तकनीकी खेती से किसान कर सकेंगे अपनी आय एवं व्यवसाय में वृद्धि

-

श्यामधनी यादव
केराकत, जौनपुर। क्षेत्र के थानागद्दी अंतर्गत नाऊपुर गांव में कृषि विज्ञान केन्द्र अमिहित केराकत जौनपुर केन्द्र के कृषि वैज्ञानिकों द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया साथ में मक्का का बीज भी वितरण किया गया।
सोमवार के दिन संगोष्ठी में किसानों को संबोधित करते वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डाक्टर नरेंद्र रघुवंशी ने कहा कि छोटे छोटे किसानों के लिए यह एक मौका है जिस दौरान किसान भाई तकनीकी खेती को अपना कर कृषि से ही व्यवसाय कर सकते है। किसानों को मधुमक्खी पालन, कुक्कुट पालन, मत्स्य पालन, बकरी पालन, मशरूम की खेती कर के व्यवसाय किया जा सकता है।
डेढ़ सौ किसानों को मक्के के बीज के साथ सभी को मास्क कृषि वैज्ञानिको के द्वारा वितरित किया गया जिससे सोहनी, थानागद्दी, नाऊपुर, टंडवा, खर्गसेनपुर निहालापुर के किसान मक्के के बीज पाकर लाभान्वित हुए।
इस मौके पर किसानों को बायर क्रॉप संबोधित करते हुए बताया कि मक्के के बीज में डीकाल डबल हाइब्रिड मक्के की प्रजाति है जो 70 से 90 दिन में तैयार जो जाती है जो एक बीघे में चार किलो तक लगाया जाता है और इस प्रजाति में एक पेड़ में दो से तीन बाली आती है और सभी के दाने एक समान होते है यह बीज किसानों को बायर क्रॉप साइंस कंपनी के कामर्सियल मैनेजर पीयूष कुमार सिंह द्वारा कोरोना कॉल में छोटे किसानों को सहायता पहुंचाने के लिये किया जा रहा है साथ ही किसानों को बीज बोने के वैज्ञानिक तरीको जिनमें बीज लाईन से मेड़ बना कर बुवाई कर किसान अपनी आमदनी को बड़ा सकते है इसकी जानकारी दी गयी।
खरपतवार नियंत्रण की जानकारी मृदा वैज्ञानिक डॉ. दिनेश कुमार ने दिया। खेती में बुवाई करने से पहले उसके उचित प्रबंधन की जानकारी टेरेटरी मैनेजर पवन राजभर ने दिया। धान के खेती को लेकर भी बिशेष जानकारी दी। इस मौके पर किसानों में चंद्रभान सिंह, बृजेश सिंह, रमेश सिंह, पंकज सिंह, रामजानकी सिंह, सोमारू मौर्या, इंद्रशेन सिंह आदि रहे।

चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जंगीपुर ग्राम निवासी निर्मला देवी 55 पत्नी बाबूराम अपने लड़के संदीप के साथ बाईक पर सवार होकर सोमवार को शाहगंज दवा लेंने जा रही थी कि सुल्तानपुर रोड पर पहुंचते ही बाईक सड़क पर हुए गढ्ढे में चली गई। जिससे निर्मला बाईक से गिर पड़ी और उनके सर में गंभीर चोटे आयी घायल अवस्था में उन्हें पुरुष चिकित्सालय शाहगंज लाया गया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय जौनपुर रेफर कर दिया है। जौनपुर। राय स्टूडियो एण्ड स्क्रीन प्रिंटिंग प्रेस त्रिलोचन महादेव, जलालपुर जौनपुर, हमारे यहां शादी विवाह, बर्थडे, रामायण आदि शुभ अवसर पर कार्ड की छपाई एवं विडियो व फोटोग्राफी की जाती है। जिसमें LCD, क्रेन, ड्रोन, 4K की सुविधा भी उपलब्ध है, और साथ ही करिज्मा एलबम की डिजाइनिंग की जाती है। चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र के मजडिहा गांव में जमीनी विवाद में रविवार की शाम दो पक्षों में जमकर चली लाठियां जिसमें चार लोग घायल हो गए जिन्हें शाहगंज पुरुष चिकित्सालय में लाया गया जहां एक कि गंभीर अवस्था को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की शाम जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक पक्ष से शरद कुमार 30 पुत्र गंगा प्रसाद सुरेमा 52 व अरविंद कुमार 18 पुत्र गंगा प्रसाद व कंचन 25 पत्नी प्रमोद कुमार तथा दूसरे पक्ष से मिथलेश यादव 30 पुत्र बासदेव बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें शाहगंज पुरुष चिकित्सालय में लाया गया जहां शरद कुमार की हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है इसकी सूचना पुलिस को दी जा चुकी है। पूर्व विधायक शचीन्द्र नाथ की मनाई गई पुण्यतिथि जौनपुर (टीटीएन) 26 जून। जफराबाद के पूर्व विधायक शचीन्द्र नाथ त्रिपाठी की द्वितीय पुण्यतिथि गुरुवार को उनके पैतृक गांव हरिद्वारी में मनाई गई। इस मौके पर उनके पुत्र ने असहाय, गरीबों में खाद्य सामग्री व राशन वितरित किया। उपस्थित लोगों ने शचीन्द्र नाथ त्रिपाठी के सरल व्यवहार को याद करके उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। ग्राम प्रधान वंदना त्रिपाठी ने कहा कि पूर्व विधायक श्री त्रिपाठी अपने क्षेत्र की जनता को अपने परिवार की तरह मानते थे। वे हमेशा अपने क्षेत्र में लोगों के बीच उपस्थित रहते थे। उनके पुत्र आलोक त्रिपाठी ने कहा कि वह आज हमारे बीच भले ही न हो लेकिन उनका स्नेह और आशीर्वाद हमेशा हम सबके ऊपर बना रहेगा। इसके पूर्व उपस्थित लोगों ने शचीन्द्र नाथ त्रिपाठी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दिया। इस मौके पर अजय त्रिपाठी, पंकज त्रिपाठी, राहुल त्रिपाठी, राम शिरोमणि त्रिपाठी, अमर बहादुर सिंह, प्रकाश चंद त्रिपाठी, विजय यादव, गिरीश चन्द त्रिपाठी, संजय पटेल, प्रभाकर दूबे, वेदांत त्रिपाठी, वरुण त्रिपाठी, आयुष आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

LATEST POSTS

Jaunpur News: कलश यात्रा से 33 कोटि देवताओं को हुआ आमंत्रण

कलश यात्रा से 33 कोटि देवताओं को हुआ आमंत्रण श्रीमद् भागवत कथा श्रवण से सुख शान्ति के साथ मिलती है मुक्तितेजस टूडे सं. पंकज बिन्द महराजगंज,...

Jaunpur News: थाना समाधान दिवस में पहुंचे फरियादी, 3 मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण

थाना समाधान दिवस में पहुंचे फरियादी, 3 मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण 5 प्रार्थना पत्र प्राप्त, शेष मामलों के समाधान के लिये दिये...

Jaunpur News: कंटेनर फंसने से रेलवे का हाइट गेज क्षतिग्रस्त

कंटेनर फंसने से रेलवे का हाइट गेज क्षतिग्रस्ततेजस टूडे सं. राकेश शर्मा खेतासराय, जौनपुर। बीती रात एक कंटेनर रेलवे क्रासिंग पर फंस जाने से हाइट गेज...

Jaunpur News: डांस से रोकने पर भड़के बाराती, जमकर चली लाठी—डण्डे, दोनों पक्ष से 10 लोग घायल

डांस से रोकने पर भड़के बाराती, जमकर चली लाठी—डण्डे, दोनों पक्ष से 10 लोग घायलतेजस टूडे सं. अतुल जायसवाल रामपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिधवन...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular