संगठन की रीढ़ व ताकत हैं बूथ अध्यक्ष: गोविन्द नारायण

संगठन की रीढ़ व ताकत हैं बूथ अध्यक्ष: गोविन्द नारायण

18 करोड़ सदस्यों वाली सबसे मजबूत पार्टी है भाजपा: प्रदेश महामंत्री
बूथ सम्मेलन का हुआ आयोजन
जयशंकर दूबे एडवोकेट
सुलतानपुर। सुलतानपुर विधानसभा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री व एमएलसी गोविन्द नारायण शुक्ला ने कहा कि बूथ अध्यक्ष संगठन की रीढ़ व ताकत है। बूथ अध्यक्ष के बल पर आज पार्टी का झंडा गांव-गांव व गली-गली में बुलंदी से लहरा रहा है। शहर के जेल रोड स्थित एक मैरिज लान में आयोजित बूथ सम्मेलन में प्रदेश महामंत्री श्री शुक्ला ने कहा भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी हैं। जिसमें बूथ अध्यक्ष संगठन के संविधान का प्रमुख अंग हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसमें बूथ अध्यक्ष अपनी संगठनात्मक क्षमता व कुशलता बल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद तक पहुंच सकता है। एमएलसी श्री शुक्ला ने बताया कि भाजपा के संगठनात्मक 98 जिलों में 27,653 शक्ति केंद्र प्रमुख और 1,63,585 बूथ हैं। यूपी में एक करोड़ 87 लाख सदस्य हैं।

देश में 18 करोड सदस्यों वाली सबसे मजबूत पार्टी भाजपा है। उन्होंने कहा कि यहां की सांसद मेनका संजय गांधी को अभूतपूर्व जीत दिलाने में बूथ अध्यक्ष और उनकी समिति का महत्वपूर्ण योगदान होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 23 मई तक निरंतर डोर टू डोर संपर्क करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुख को भी निरन्तर पन्ना के मतदाताओं से संपर्क करते रहना है। एमएलसी श्री शुक्ला ने बूथ अध्यक्षों से घर-घर संपर्क कर मतदाता पर्ची पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर हम यूपी में 80 की 80 सीट जीतेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी ने भी सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रत्येक बूथ पर 425 वोट और 65% मतदान करने के लिए अभी से तैयारी करने को कहा। सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए कहा कि 18-19 दिन का चुनाव बचा है। इसमें कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशी को ऐतिहासिक जीत दिलाने में पूरी ताकत झोक दें। विधानसभा प्रभारी सतीश दुबे ने कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। विधानसभा संयोजक आलोक आर्या ने सम्मेलन के समापन की घोषणा की। इस मौके पर पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. एमपी सिंह, लोकसभा प्रभारी केके सिंह, लोकसभा संयोजक जगजीत सिंह छंगू, विधायक विनोद सिंह, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश पांडे, डॉ. सीताशरण त्रिपाठी, ऋषिकेश ओझा, सुमन सिंह, भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, प्रवीन कुमार अग्रवाल, विजय त्रिपाठी, ज्ञान प्रकाश जायसवाल, संदीप सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, आशीष सिंह रानू, पूजा कसौधन, अखिलेश जायसवाल, रुपेश सिंह, विन्नू पाण्डे, डॉ. संतोष सिंह, आकाश जायसवाल, सुभाष वर्मा, मनोज श्रीवास्तव, राम अभिलाष सिंह, सूर्य नारायन वर्मा, विजय मिश्रा, प्रणीत बौद्धिक आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent