जिला मुख्यालय पर किसानों ने जताया आक्रोश, जानिए क्या है मामला

जिला मुख्यालय पर किसानों ने जताया आक्रोश, जानिए क्या है मामला

गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। धान लदी ट्रालियों समेत जिला मुख्यालय स्थित गन्ना प्रांगण में धरनारत किसानों से जिला प्रशासन का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मिलने नहीं पहुंचा। सर्द मौसम में डटे किसानों ने धरनास्थल पर ही जिला प्रशासन की शुद्धि बुद्धि के लिए हवन कर धान की आहुति देकर अपना आक्रोश प्रकट किया। धान खरीद में व्याप्त अनियमित्तताओं को लेकर सैकड़ो किसान बंकी ब्लाक अध्यक्ष रामानंद की अगुवाई में धान लदी ट्रालियों समेत धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। धरना दे रहे किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज करते हुए निराकरण के लिए जिला प्रशासन ने कोई पहल नहीं की तो किसान आक्रोशित हो गए। धरनास्थल पर पहुंचे जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा ने जिला प्रशासन की शुद्धि बुद्धि के लिए हवन भी किया और धान की आहुति देकर अपना रोष प्रकट किया। किसानों को सम्बोधित करते हुए अनिल वर्मा ने कहा कि जिले के जिम्मेदार अफसर लगातार किसानों की समस्यायों की अनदेखी कर रहे हैं।

किसान यहां सर्द भरी ठंड में घर बार छोड़कर खुले आसमान में सोने को मजबूर है। उन्होंने धान खरीद में आनलाइन और आफलाइन टोकन व्यवस्था पर विभागीय अफसरों और विचौलियों की सांठ गांठ का आरोप लगाया और कहा कि किसानों की यह हालत इससे पहले वाली सरकारों में कभी नही दिखाई दी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि प्रशासन किसानों के सब्र का इम्तिहान न ले जल्द ही इनके धान की तौल कराकर इन्हें घर भेजें। इस दौरान उत्तम वर्मा, विजय चण्डाल, दिनेश वर्मा, हरीराम पाल, डा. राम सजीवन, राम सेवक रावत, भगौती प्रसाद, राम केवल, ओम प्रकाश, विशेष वर्मा, मनोज वर्मा, राजेश वर्मा, पप्पू वर्मा आदि तमाम कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

 

 

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

 

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent