Homeबदायूंकृषक धैर्यपूर्वक मांग के अनुसार सहकारी समितियों से डीएपी प्राप्त कर सकते...

कृषक धैर्यपूर्वक मांग के अनुसार सहकारी समितियों से डीएपी प्राप्त कर सकते हैं: डीएम

कृषक धैर्यपूर्वक मांग के अनुसार सहकारी समितियों से डीएपी प्राप्त कर सकते हैं: डीएम

तेजस टूडे ब्यूरो
अंकित सक्सेना
बदायूं। जिलाधिकारी द्वारा रबी अभियान में किसानों को भरपूर मात्रा में फास्फेटिक उर्वरक उपलब्ध कराने के संबंध में शासन से डी०ए०पी० की रैक की मांग की गयी थी जिसके क्रम में कृभको डी०ए०पी० की 1 रैक मात्रा 2600.100 मै० टन जनपद में 4 दिसम्बर को प्राप्त हुई है जिसमें से 840 मै० टन का प्रेषण समितियों को कराया गया है। इसके अतिरिक्त इफको डी०ए०पी० की 1 रैक मात्रा 2667.100 मै० टन 7 दिसम्बर को प्राप्त हुई है जिसमें से 839 मै० टन का प्रेषण सहकारी समितियों को कराया गया है। इस प्रकार जनपद को 5267 मै० टन डीएपी प्राप्त हुई है जिसमें से प्रेषण हेतु 120 बी.पैक्स को 2639 मै० टन डीएपी का आबंटन किया गया है। दोनों रैकों में से अभी तक कुल 1679 मै० टन प्रेषण कराने के उपरान्त प्रेषण हेतु शेष 3588 मै० टन डीएपी पी०सी०एफ० बफर में भण्डारित है। इसमें से किये गये आबंटन के अनुसार बी.पैक्स को पी०सी०एफ० द्वारा प्रेषण कराया जायेगा। इस समय जनपद में 3588 मै० टन डी०ए०पी० उपलब्ध है। कृषक धैर्यपूर्वक अपनी मांग के अनुसार सहकारी समितियों से डी०ए०पी० प्राप्त कर सकते हैं।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

 

 

Must Read