वरिष्ठ पत्रकार अवधेश त्रिपाठी का हुआ निधन
तेजस टूडे सं.
तरूण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार अवधेश त्रिपाठी का 65 वर्ष की आयु में प्रयागराज के एक अस्पताल में शुक्रवार की देर शाम को निधन हो गया।
वरिष्ठ पत्रकार के निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार अवधेश जी सुजानगंज क्षेत्र के पत्रकार सौरभ त्रिपाठी के पिता थे। उनके पुत्र सौरभ के अनुसार पिछले 3 दिन से बीमार थे। उनका इलाज प्रयगराज के अस्पताल से चल रहा था। उनका अंतिम संस्कार प्रयगराज में किया गया जहां उपस्थित तमाम लोगों ने नम आंखों से उन्हें अन्तिम विदाई दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA









