Homeबांदानहाते समय नदी में डूबने से किसान की हुई मौत

नहाते समय नदी में डूबने से किसान की हुई मौत

नहाते समय नदी में डूबने से किसान की हुई मौत

रूपा गोयल
बांदा। केन नदी में बुधवार को सवेरे एक युवक का शव बहता हुआ मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद कर पहचान कराने की कोशिश शुरू की कुछ ही देर में मृतक की पहचान भी हो गई जो पैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम पैलानी डेरा रहने वाला था।

जानकारी के अनुसार पैलानी थाना क्षेत्र के पैलानी डेरा निवासी किसान 38 वर्षीय राजेंद्र पुत्र रामस्वरूप निषाद आज सुबह 7.30 बजे केन नदी पुल के पास पैलानी गांव के सामने नहाने गया था। केन नदी पार करते समय पैर फिसल कर गहराई में जाने के कारण डूब गया। लोगों ने देखा तो परिजनों को सूचना दी।

मौके पर पहुंची सीओ सदर अंबुजा त्रिवेदी व थानाध्यक्ष पैलानी अनिल साहू ने शव को केन नदी से निकालकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए लाश को भेज दिया। वहीं सीओ सदर ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसान राजेंद्र निषाद की मौत केन नदी में डूबने से हुई है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी। इसी तरह थानाध्यक्ष पैलानी अनिल साहू ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला के नदी में राजेंद्र निषाद की डूबने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद विधिक कार्यवाही की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read