श्रावस्ती के कृषक आसिफ को मिला द्वितीय पुरस्कार
प्रदेश स्तरीय किसान सम्मान दिवस का लोकभवन में हुआ आयोजन
एम. अहमद
श्रावस्ती। जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने बताया है कि किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयन्ती के अवसर पर प्रदेश स्तरीय किसान सम्मान दिवस का लोकभवन लखनऊ में आयोजन किया गया था। जिसका शुभारम्भ प्रदेश के मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा एवं माननीय कृषि मंत्री, मत्स्य मंत्री, उद्यान मंत्री, सहकारिता मंत्री एवं कृषि राज्य मंत्री की उपस्थिति में किया गया था। जिसमें पूरे प्रदेश के कृषकों तथा अनुसंधान केन्द्रों द्वारा प्रतिभाग किया गया। किसान सम्मान दिवस के अवसर पर कृषि मंत्री, मत्स्य मंत्री, उद्यान मंत्री, सहकारिता मंत्री एवं कृषि राज्यमंत्री द्वारा संरक्षित खेती हेतु जनपद के कृषक आसिफ अजीज सिद्दीकी को राज्य स्तरीय द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ जिस पर जिलाधिकारी ने जिले के विजेता कृषक से जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय स्थित अपने कक्ष में उनसे भेंट कर उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है और कहा कि खेती के क्षेत्र में और बेहतर प्रयास कर जिले का नाम रोशन करें। इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














