HomeTrendingभीषण हादसे में उजड़ा परिवार, टैंकर की टक्कर से मां-बेटी की हुई...

भीषण हादसे में उजड़ा परिवार, टैंकर की टक्कर से मां-बेटी की हुई मौत

  • भीषण हादसे में उजड़ा परिवार, टैंकर की टक्कर से मां-बेटी की हुई मौत

  • नवरात्रि में देवी-दर्शन की आस टैंकर ने छीन ली मां-बेटी की सांस

तेजस टूडे ब्यूरो
राजू पाल
भिवंडी, मुम्बई। नवरात्रि पर्व पर जीवदानी देवी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करने की अभिलाषा लेकर निकली मां-बेटी की यात्रा एक भीषण सड़क दुर्घटना के साथ समाप्त हो गई। विरार के कोपरी नाका के समीप तेज रफ्तार पानी के टैंकर ने उनके दोपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस हृदय विदारक दुर्घटना में 29 वर्षीय कविता पाल और उनकी चार वर्षीय मासूम पुत्री आरायू पाल की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कविता पाल अपनी 4 वर्षीया पुत्री के साथ वसई से विरार की ओर जा रही थी। दोनों का उद्देश्य पहाड़ी पर स्थित प्रसिद्ध जीवदानी देवी मंदिर में दर्शन-पूजन करके माता का आशीर्वाद प्राप्त करना था। इसी दौरान कोपरी नाका के निकट एक तेज रफ्तार पानी के टैंकर ने उनके दोपहिया वाहन को भीषण टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मां-बेटी को संभलने तक का अवसर नहीं मिला और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही, टैंकर चालक हिरासत में
दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई आरंभ की उपलब्ध जानकारी के मुताबिक पुलिस ने दुर्घटना में शामिल पानी के टैंकर के चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस द्वारा हादसे की परिस्थितियों दुर्घटना के कारणों सहित अन्य संबंधित पहलुओं की जांच की जा रही है।

 

 

 

 

 

Must Read