HomeJaunpurजौनपुर में फर्जी आईएएस अधिकारी गिरफ्तार

जौनपुर में फर्जी आईएएस अधिकारी गिरफ्तार

जौनपुर में फर्जी आईएएस अधिकारी गिरफ्तार

लाल-नीली बत्ती लगा वाहन, लैपटाप, आई पैड, 3 मोबाइल, 6 एटीएम कार्ड, एक पिस्टलनुमा लाइटर बरामद
जौनपुर। अजय साहनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु चलाये गये अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा. संजय कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर जितेन्द्र दूबे के पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन में कोतवाली पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम ने रसूलाबाद तिराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान चौकियां धाम की तरफ से आ रही लाल-नीली बत्ती लगी एस-क्रास गाड़ी को ससम्मान व मर्यादित ढंग से रोकने का इशारा किया जिस पर वाहन चालक द्वारा स्वयं को एसीएस होम का रिश्तेदार बताते हुए पुलिस को अपने प्रभाव में लेना चाहा।

उस व्यक्ति का व्यवहार अधिकारी जैसा न होकर संदिग्ध प्रतीत होने लगा जिस पर पुलिस द्वारा ई-चालान एप के माध्यम से गाड़ी के नम्बर को चेक किया गया तो पता चला कि इस रजिस्ट्रेशन नम्बर पर एक्जीटिव इंजीनियर लखनऊ शारदा नहर प्रदर्शित हुआ तथा गाड़ी स्विफ्ट डिजायर होना अंकित पाया गया। वाहन के कागजात तलब करने पर दिखाने से कासिर रहा। कड़ाई से नाम-पता पूछने पर अपना नाम हिमान्शु कन्नौजिया पुत्र गुलाब कन्नौजिया निवासी भेटावर थाना सरायख्वाजा बताया। नियमानुसार जामा तलाशी से एक लैपटाप, एक आई पैड, 3 मोबाइल तथा 6 एटीएम कार्ड, एक पिस्टलनुमा लाइटर तथा 3340 रूपये बरामद हुये। पूछताछ के दौरान उसनने बताया कि वह कूटरचित सरकारी नम्बर प्लेट लगाता, ताकि यह गाड़ी प्रशासनिक अधिकारी की लगे।

लैपटाप व मोबाइल के बारे में बताया कि सैमसंग एस-21 से फन काल एप्प इस्टाल करके एसीएस होम के नम्बर से प्रशासनिक अधिकारियों के सीयूजी नम्बर पर काल करके अपने को एसीएस होम बताते हुए जायज-नाजायज काम करवाने के लिए दबाव बनाता हूं। इसी एप्प के माध्यम से विभिन्न पुलिस अधिकारियों सहित अन्य लोगों को काल करके उनके सम्बन्धियों की सचिवालय मे नौकरी लगवाने के नाम पर पैसे लेता हूं। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली पर धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादंवि व 67 आईटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी/बरामदगी वाली टीम में सतीश सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमेश यादव, उपनिरीक्षक रोहित मिश्रा चौकी प्रभारी भण्डारी, उपनिरीक्षक आदेश त्यागी एसओजी प्रभारी, उपनिरीक्षक रामजनम यादव सर्विलांस सेल प्रभारी सहित उपरोक्त की टीम शामिल रही।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read