Homeजालौनभाकियू ने किसानों की समस्याओं पर की चर्चा, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

भाकियू ने किसानों की समस्याओं पर की चर्चा, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

भाकियू ने किसानों की समस्याओं पर की चर्चा, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

रंजीत सिंह
कालपी, जालौन। भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक गल्ला मंडी कालपी में आयोजित हुई जिसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा कर आठ सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए किसान नेता गजेंद्र सिंह पिपरायां ने कहा कि प्रशासन को किसानों की समस्याओं से कोई लेनादेना नहीं है। आलम यह है कि जोल्हूपुर में बन रहे ओवरब्रिज को मंदिर से सटाकर बना दिया गया है जिससे मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया है। बैठक के बाद उपजिलाधिकारी हेमंत पटेल को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें कहा गया कि तहसील क्षेत्र में अन्ना गौवंश मुसीबत बने हैं तो सहकारी समितियों में डीएपी खाद की कमी है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में राजकीय नलकूप खराब हैं। नहरें भी फुलगेज से नहीं चल रही हैं जिससे किसान सिंचाई के लिए परेशान हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि गल्ला मंडी में व्यापारी मंडी प्रशासन की मिलीभगत से समर्थन मूल्य से भी कम कीमत पर गल्ला खरीद रहे हैं। उपजिलाधिकारी से समस्याओं को अतिशीघ्र निस्तारित करने की मांग की गई। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष अजय पाल सिंह उर्फ राजू, सतेंद्र भदौरिया, जगराम कुशवाहा, विश्वनाथ सिंह खैरई, अनुराग पांडेय इटौरा सहित बड़ी संख्या में किसान नेता मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read