अन्तर्जनपदीय मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार
सुबोध कुमार/आशीष पचौरी
मैनपुरी। थाना कोतवाली पुलिस ने अंतर्जनपदीय मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से 5 मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि आशीष उर्फ सीटू और अश्विनी दोनों ही भोगांव थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
इनके कब्जे से पांच मोटरसाइकिल बरामद हुई है जो अभी जल्दी में ही चोरी की गई थी जिनमें से 2 कोतवाली थाना क्षेत्र से, एक भोगांव थाना क्षेत्र से, एक करहल थाना क्षेत्र से और एक गुड़गांव से चोरी हुई थी जिनको आज थाना कोतवाली पुलिस ने बरामद किया है। आरोपी अभियुक्तों अभियुक्तों के संबंध में और जानकारी एकत्र की जा रही है। आशीष 2022 में भी मोटरसाइकिल चोरी जैसे अपराधों में जेल जा चुका है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













