Homeरायबरेलीदो दिन बीतने के बाद भी जांच की आंच में पक रही...

दो दिन बीतने के बाद भी जांच की आंच में पक रही लालगंज के मुबारकपुर लूट काण्ड की घटना

दो दिन बीतने के बाद भी जांच की आंच में पक रही लालगंज के मुबारकपुर लूट काण्ड की घटना

असलहा लगाकर जेवरात व नगदी किया था पार
पुलिस की लचर कार्यशैली से ग्रामीणों में आक्रोश
अनुभव शुक्ला
रायबरेली। दिल दहला देने वाली तमंचे के दम पर लूट कांड के मामले में दो दिन बीतने के बाद भी अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। अब तक में सिर्फ मुकदमा पुलिस ने दर्ज कर लिया किंतु शातिराना अंदाज से वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों के गिरेबान तक पुलिस के हांथ लालगंज पुलिस के नहीं पहुंच पाये हैं। विदित हो की जिले के लालगंज थाना में तैनात के सिस्टम बाज थानाध्यक्ष शिवशंकर सिंह की लचर कार्यशैली के चलते रात्रि गस्त में कमजोरी का अज्ञात बदमाशों ने बखूबी से फायदा उठाते हुए मुख्य मार्ग के किनारे बने घर में डकैती जैसी घटनाओं को अंजाम देकर पुलिसिया कानून व्यवस्था को सरेआम चैलेंज किया था बताते चलें की यह पूरा मामला लालगंज कोतवाली क्षेत्र के मुबारकपुर गांव का है जहां बीती रविवार की मध्य रात्रि की रात दो बदमाशों ने मेन रोड़ पर बने एक घर को निशाना बनाया और छत के रास्ते से दोनों बदमाश घुसे और घर में सो रहे एक महिला को उठाया और अलमारी में रखा सोने चांदी का सामान व नगदी सहित लेकर भागने लगे तभी बगल में सो रही बेटी आरुषि जग गई और वह जैसे ही चिल्लाने की कोशिश की तो बदमाशों ने आरुषि के कट्टा लगा दिया और कहा कि अगर चिल्लाओगी तो गोली मार देंगे और सारा सामान लेकर बाहर लगे टीन सेट से नीचे कूद गएl जानकारी के मुताबिक यह घटना रात रात्रि करीब 3:00 बजे की बताई जा रही है उसके बाद पीड़िता जया गुप्ता पत्नी स्व राजू निवासी मुबारकपुर ने घटना की सूचना अपने भाई शिवम को दी घटनास्थल पर पहुंचे शिवम ने पूरी वारदात पुलिस को बताई सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है पीड़िता ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए पूरी घटना से अवगत कराया और न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता के घर पर किराने की दुकान भी हैl आए दिन चोरी जैसी घटनाओं व लूट से लोगों में भारी आक्रोश भी देखने को मिल रहा है इस मामले में जब उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विवेक शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस किसी भी बड़ी घटना का खुलासा नहीं कर पा रही जिससे व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है और कहा कि पुलिस की लचर कार्यशैली से बदमाशों के हौसले बुलंद है। वहीं इस बाबत लालगंज कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया की घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची थी मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है विवेचना शुरू है जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read