HomeJaunpurवैज्ञानिक जागरूकता विषय पर निबन्ध, स्लोगन, माडल, पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

वैज्ञानिक जागरूकता विषय पर निबन्ध, स्लोगन, माडल, पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

वैज्ञानिक जागरूकता विषय पर निबन्ध, स्लोगन, माडल, पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। विज्ञान प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशन एवं जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में जिला विज्ञान क्लब द्वारा विज्ञान लोकप्रियकरण एवं संचार कार्यक्रम जनपद के गुलाबी देवी बालिका इंटर कॉलेज कन्हईपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अंधविश्वास के प्रति वैज्ञानिक जागरूकता विषय पर निबंध, स्लोगन, माडल, पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम मुख्य अतिथि लोक सेवा अयोग उत्तर प्रदेश के सदस्य प्रो. आरएन त्रिपाठी एवं विशिष्ट अतिथि प्रो. टीएन सिंह कृषि वैज्ञानिक एवं प्रो. ओपी सिंह शिक्षा शास्त्री तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. उदयराज सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुये दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।
विद्यालय के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत की प्रस्तुत किया गया। प्रधानाचार्य डा. उदयराज सिंह व समन्यवक जिला विज्ञान क्लब विपनेश श्रीवास्तव ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह से सम्मान किया। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में डा. उदयसिंह प्रवक्ता, डॉ विमल श्रीवास्तव प्रवक्ता एवं राजेश सिंह प्रवक्ता रहे। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि एवं मंचासीन अन्य अतिथियों ने पुरस्कृत किया। भाषण प्रतियोगिता में लवली सिंह सहकारी इंटर कॉलेज मेहरवा प्रथम, भूमि दुबे गुलाबी देवी बालिका इंटर कॉलेज, शिवम मौर्य सरकारी इंटर कॉलेज मेंहरावा संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान, अनामिका यादव राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एवं प्रतीक उपाध्याय सरकारी इंटर कॉलेज महरावा संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
स्लोगन प्रतियोगिता में वर्षा विश्वकर्मा सरकारी इंटर कॉलेज प्रथम, अनामिका राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वितीय, अतुल सहकारी इंटर कॉलेज मेहरमा तृतीय स्थान, पोस्टर प्रतियोगिता में इकरा आमीन साजिदा गर्ल्स इंटर कॉलेज प्रथम, अपेक्षा यादव राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वितीय, श्रेया पांडेय गुलाबी देवी बालिका इंटर कॉलेज तृतीय एवं मॉडल प्रतियोगिता में शिवराज गुलाबी देवी इंटर कॉलेज प्रथम, यश यादव जनक कुमारी इंटर कॉलेज द्वितीय, विनीत यादव गुलाबी देवी बालिका इंटर कालेज तृतीय स्थान पर रही।
सभी विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों ने प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किया। मुख्य अतिथि डा. ने कहा कि विज्ञान सदैव परीक्षण एवं सत्य पर आधारित होता है। अंधविश्वास अपौरुष एव अपराध की जननी है। राष्ट्र और व्यक्तित्व का विकास वैज्ञानिक शोध सही संभव है। हमें अपने आस—पास सभी लोगों को अंधविश्वास के प्रति जागरूक करने की जरूरत है। जिला विज्ञान केंद्र क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम की उन्होंने प्रशंसा करते हुये उम्मीद जताया कि यहां उपस्थित सभी लोग समाज में फैले हुई अंधविश्वास को दूर करने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में अनेक विद्यालय के अध्यापक, अध्यापिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक विपनेश श्रीवास्तव ने किया।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

 

 

Must Read