Homeउरईईओ का भष्टाचार: 41 लाख का टेण्डर

ईओ का भष्टाचार: 41 लाख का टेण्डर

ईओ का भष्टाचार: 41 लाख का टेण्डर

4 महीने में उखड़ी सीसी रोड, चेयरमैन मौन
जेई से लेकर ईओ तक भ्रष्टाचार में शामिल
तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र चौधरी
उरई (जालौन)। नगर पालिका उरई में इस समय मोटा कमीशन लाओ और चाहे जैसा मानकविहीन कार्य कराओ की नीति पर चला रहे। ईओ साहब स्टीमेट के नाम पर खुलेआम जेई भी कर रहे भ्रष्टाचार। ठेकेदार खुलेआम करा रहे मानकविहीन कार्य। कैसे हो शहर में विकास? जब जिम्मेदार ही अपनी जिम्मेदारियों से है दरकिनार। 41 लाख का हुआ सीसी रोड का टेंडर 4 महीने में ही उखड़ गया सीसी। मोहल्लेवासी बोले कि विकास पुरुष के वादों में दीन रहा मानकविहीन कार्य। भले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरे प्रदेश में जीरो टारलेंस नीति चला। भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने का सफल प्रयास करने में लगे हुए हैं लेकिन कुछ खाऊ—कमाऊ नीति अपनाने वाले अधिकारी शासन की नीतियों की खुलेआम धज्जियां उड़ाकर भ्रष्टाचार फैला रहे हैं जिसकी मिशाल नगर पालिका उरई में देखी जा सकती है। वार्ड नंबर 16 में लगभग 3 सौ मीटर सीसी रोड का हुआ 41 लाख रूपये के टेंडर में रजिस्ट्री ऑफिस से जलील सेठ के मकान तक हुई सीसी चार महीने में ही उखड़ गयी और गिट्टी—बालू दिखने लगी। मोहल्लेवासियों का कहना है कि अब विकास पुरुष के वादों में सिर्फ अब मीठी गोलियां ही हैं जो वह विकास के नाम जनता को खिला रहे हैं।

——इनसेट——
शिकायत करने के बाद भी मौके पर नहीं जाते जेई
उरई (जालौन)। मानकविहीन सीसी रोड की शिकायत ज़ब जेई राजेंद्र व संजय से की तो उन्होंने अपना पलड़ा झाड दिया और मौके पर नहीं पहुँचे।

——इनसेट——
ईओ का भ्रष्टाचार कहीं विकास पुरूष की राजनीति पर धब्बा न लगा दें?
उरई (जालौन)। ईओ द्वारा टेंडर में मोटा कमीशन खाकर शहर में करा रहे मानकविहीन कार्य कहीं विकास पुरुष के राजनीति कहीं धब्बा न लगा दें?

——इनसेट——
बिना ट्रेड मार्का वाली सीमेंट का लगाते हैं ठेकेदार, चेक नहीं करते जेई
उरई (जालौन)। जहाँ जे ई द्वारा बनाये गये स्टीमेट में ट्रेड मार्का वाली अच्छी कम्पनी की सीमेंट का स्टीमेट बनाया जाता है लेकिन ठेकेदार बिना ट्रेड मार्का वाली सस्ती सीमेंट का उपयोग करते हैं जिन्हें जेई कभी देखने भी नहीं जाते।

——इनसेट——
चेयरमैन के सबसे अजीज ठेकेदार ने डलवाई मानकविहीन सीसी रोड
उरई (जालौन)। मोहल्लेवासियों का कहना है कि रजिस्ट्री ऑफिस, जलील सेठ के घर तक जो मानकविहीन सीसी डाली है, वह चेयरमैन के सबसे अज़ीज़ ठेकेदार ने डलवायी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read