Homeउरईईओ रूआब से बोले— ठीक डली सीसी

ईओ रूआब से बोले— ठीक डली सीसी

ईओ रूआब से बोले— ठीक डली सीसी

वार्डवासी बोले— एक माह में ही उखड़ गयी 40 लाख की सीसी
ईओ के मोटे कमीशन का शहर में दिख रहा विकास
बोल रहा— मैं हूं कमीशन का विकास
तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र चौधरी
उरई (जालौन)। पालिका द्वारा शहर में कराये गये विकास कार्य, सीसी रोड, डामरीकरण रोड अब चिल्ला—चिल्लाकर बोल रहे हैं कि मैं ईओ साहब के कमीशन का विकास हूं जो एक महीने भी नहीं चल पा रहा हूं। हाल में ही वार्ड 16 में बनी 40 लाख रूपये की एक माह में ही उखड़ गयी। वार्डवासी का कहना है कि विकास पुरुष के सबसे चहेते ठेकेदार ने अपने घर तक सीसी रोड बनाई थी।
मुख्यमंत्री योगी सरकार की खुलेआम धज्जियां उड़ाकर विकास के नाम पर भ्रष्टाचार फैलाकर शासन के माल को अधिकारी अपना समझकर हजम करने मे लगे हुए हैं और मानकविहीन कार्य कराकर खुलेआम मलाई खा रहे हैं। नगर पालिका में उरई ने विकास के नाम पर सिर्फ लीपापोती ही दिखाई दे रही है जहाँ मोटे कमीशन का तो खेला ईओ राम अंचल कुरील कर रहे हैं जिसका खामियाजा शहरवासियों को वारिश मे झेलना पड़ रहा है जहां वार्ड नंबर 7 में बनाई गयी 40 लाख रूपये की सीसी रोड पहली बारिश में ही उखड़ गयी।

रजिस्ट्री ऑफिस ट्रांसफार्मर से जलील सेठ के मकान तक डली सीसी उखड़ी
उरई (जालौन)। पालिका से हुए 120 लगभग सीसी रोड का टेंडर 40 लाख रूपये में हुआ जो रजिस्ट्री ऑफिस से जलील सेठ के मकान तक डली जो मात्र एक माह मे उखड़ गयी।

——इनसेट——
बोले मोहल्लेवासी— घटिया सामग्री से बनायी ठेकेदार ने सीसी, उखड़ी
उरई (जालौन)। वार्ड वासी मंगल, हरगोविंद, दीपक और संजय राय का कहना है कि ठेकेदार जफिर ने घटिया सामग्री का प्रयोग करके सीसी डलबाई जो मात्र एक माह में ही उखड़ गयी।

——इनसेट——
ईओ और जेई नहीं उठाते फोन, सबकी मिलीभगत
उरई (जालौन)। ज़ब मानक विहीन उखड़ी सीसी के बारे में ईओ राम अंचल कुरील और दोनों जेई को काल लगाई तो किसी ने काल नहीं उठाई। लगता है कि सबकी मिलीभगत है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read